Google Authentication in Android App
Google Authentication in Android App Complete Tutorial in Hindi — LearnWithRehan 1. Google Authentication क्या होता है? Google Authentication एक ऐसी process है, जिसकी मदद से user अपने Google Account का इस्तेमाल करके Android application में login कर सकता है। इसमें user को app के लिए अलग username और password बनाने की जरूरत नहीं होती। वह Google account चुनता है और app authentication service के माध्यम से उसकी identity verify करता है। Example: मान लीजिए आपने एक Android app बनाया है। उसमें दो options हैं: Login with Email and Password Sign in with Google जब user Sign in with Google पर click करेगा, तो Google account चुनने का interface दिखाई देगा। User account select करेगा और authentication सफल होने पर app उसे Home Screen पर भेज देगा। 2. Valid Gmail और Google Authentication में अंतर यह बहुत महत्वपूर्ण concept है। सिर्फ email का format सही होना यह साबित नहीं करता कि account असली है। उदाहरण: rehan123@gmail.com यह एक valid-looking email format है, लेकिन केवल इसका format देखकर यह verify नहीं...